DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पीएम मोदी आज डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, दोनों नेताओं की मुलाकात-बातचीत का लाखों प्रवासी भारतीय को इंतजार

"PM Modi to Meet Donald Trump Today; Millions of Indian Diaspora Await Their Talks"
"PM Modi to Meet Donald Trump Today; Millions of Indian Diaspora Await Their Talks"

“PM Modi to Meet Donald Trump Today; Millions of Indian Diaspora Await Their Talks”

इसी महीने 5 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को पैरों में जंजीर और हाथों में हथकड़ी लगाकर भारत भेजा था। जिसके बाद भारत में आक्रोश भी दिखाई दिया। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर हमला भी बोला। इस घटना के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने जा रहे हैं। दोनों नेताओं की होने वाली मुलाकात को लेकर कई देशों की निगाहें लगी हुई है। इसके साथ यह भी देखना होगा अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत के प्रति आने वाले समय में रवैया क्या रहेगा ।

ट्रंप और पीएम मोदी के बीच होने वाली बातचीत को लेकर अमेरिका में रहने वाले लाखों प्रवासी भारतीयों को भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरी ओर तीन दिवसीय फ्रांस की यात्रा खत्म कर प्रधानमंत्री बुधवार शाम को अमेरिका के लिए रवाना हुए। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्यक्तिगत और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह उन चंद विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो ट्रंप के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं।

दोनों नेताओं की बैठक में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश नीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि कुछ संवेदनशील मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है।मोदी की यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब ट्रंप 20 जनवरी को पद संभालने के बाद विभिन्न देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं। पीएम मोदी की यात्रा से पहले 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान पांच फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। यह अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का पहला जत्था था। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को दिल्ली में कहा कि जिस तरह से भारतीयों के एक समूह को अमेरिका से वापस भेजा गया, उससे भारत में काफी चिंता, आक्रोश और गुस्सा पैदा हुआ है तथा दिल्ली को वाशिंगटन के समक्ष यह मुद्दा उठाना चाहिए। भारत ने पीएम मोदी की यात्रा के बारे में कहा कि इससे दोनों देशों के बीच ‘‘महत्वपूर्ण साझेदारी’’ को दिशा और गति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा आपसी हित के सभी क्षेत्रों में नये प्रशासन के साथ बातचीत करने का एक महत्वपूर्ण मौका प्रदान करेगी।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यहां सात फरवरी को प्रेस वार्ता में कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा ‘भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाती है और यह अमेरिका में इस साझेदारी को दोनों दलों से प्राप्त समर्थन को भी रेखांकित करती है। पीएम मोदी बुधवार को फ्रांस के मारसेई से अमेरिका के लिए रवाना हुए। यह उनकी दो देशों की यात्रा का दूसरा चरण है। वह 10 फरवरी को फ्रांस पहुंचे थे। भारत ने फ्रांस को स्वदेशी पिनाक मल्टी लॉन्च आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम की पेशकश की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस की ओर से भारत के पिनाक रॉकेट लॉन्चर की खरीद से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती आएगी। मोदी ने फ्रांसीसी सेना को पिनाक की क्षमता को करीब से परखने के लिए न्योता दिया है। पिनाक 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, यानी हर 4 सेकेंड में एक रॉकेट। फ्रांस दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने वर्ल्ड वॉर के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को मारसेई शहर में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को भी याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा- यह शहर भारत की आजादी में खास महत्व रखता है। दरअसल, सावरकर को 1910 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। भारत लाने के दौरान जब उनका जहाज मारसेई के पास पहुंचा तो उन्होंने समंदर में छलांग लगा दी और तैरकर तट तक पहुंच गए।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News