DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

PM Modi to interact with Varanasi based NGOs representatives

प्रधानमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करेंगे बातचीत…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वह कोरोना वायरस संकट के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा खाद्यान्न वितरण एवं अन्य सहायता पहुंचाने संबंधी प्रयासों के बारे में चर्चा करेंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js


पीएमओ से जारी एक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के निवासियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अपने प्रयासों के जरिये और जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए राहत कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया कि जरूरतमंदों तक सही समय पर भोजन पहुंचे। प्रधानमंत्री ऐसे सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत करेंगे और उनके अनुभवों व प्रयासों पर चर्चा करेंगे। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News