DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर, दादरा-नगर हवेली और दमन-द्वीव भी जाएंगे

पीएम मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर, दादरा-नगर हवेली और दमन-द्वीव भी जाएंगे
**Hindi Heading:** पीएम मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर, दादरा-नगर हवेली और दमन-द्वीव भी जाएंगे **English Heading:** PM Modi to Begin a Two-Day Gujarat Visit Today, Will Also Tour Dadra-Nagar Haveli and Daman-Diu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर आज पहुंच रहे हैं। एक दिन पहले पीएम मोदी उत्तराखंड के हर्षिल और मुखवा आए थे। प्रधानमंत्री गुजरात के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन व दीव की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। पीएम मोदी गुजरात के सूरत और नवसारी तथा दमन के सिलवासा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे नमो अस्पताल (चरण-I) का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में दो हजार पांच सौ 80 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी सिलवासा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी सूरत में प्रधानमंत्री सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। सूरत में लगभग दो लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा। पीएम मोदी नवसारी में कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री पच्चीस हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की ढाई लाख महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान करेंगे। इससे पहले, 1 मार्च को पीएम मोदी तीन दिवसीय निजी दौरे पर गुजरात पहुंचे थे।

Digital Women Trust

पहले दिन जामनगर का दौरा करने के बाद सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। अगले दिन रविवार को जामनगर में रिलायंस द्वारा संचालित पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया था और कार्यक्रम के तीसरे दिन गिर नेशनल फॉरेस्ट की सफारी भी की थी। वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। भावनगर में आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन 1961 में हुआ था। इस तरह 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन गुजरात में होने जा रहा है। राहुल गांधी का यह दौरा आगामी 2027 के गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के लिए हो रहा है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़