DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पटना: महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन को पहुंचे वरिष्ठ नेता राकेश सिंह

Patna: Senior leader Rakesh Singh arrived for the last darshan of Acharya Kishore Kunal of Mahavir Temple.

पटना में महावीर मंदिर के प्रख्यात आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर अंतिम दर्शन के लिए समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व पहुंचे। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता राकेश सिंह, जो 2017 में विधान परिषद के खुशी के उम्मीदवार रह चुके हैं, ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

राकेश सिंह ने कहा, “आचार्य किशोर कुणाल जी ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। महावीर मंदिर के नाम से कई अस्पताल खोले गए हैं, जो जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुए हैं। हाल ही में बच्चों के लिए कैंसर का एक विशेष अस्पताल शुरू किया गया, जो उनकी अद्वितीय सोच और सेवा भाव का प्रतीक है। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि आचार्य किशोर कुणाल गरीबों के सच्चे संरक्षक और समाजसेवा के आदर्श थे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवाओं और समाज के प्रति किशोर कुणाल के समर्पण को लेकर लोगों में गहरी भावुकता देखी गई। उनके निधन से समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News