
ब्राजील में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस प्लेन में सवार सभी 62 यात्रियों की मौत हो गई है। यह हादसा साओ पाओलो के नजदीक हुआ।






विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। यह पता नहीं चला है कि दुर्घटना किस कारण से हुई। साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया।उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि क्रैश से डेढ़ मिनट पहले प्लेन ने ऊंचाई पर जाना छोड़ दिया था।
दुःखद: ब्राजील में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार थे 68 यात्री, सभी यात्रियों की मौत की खबर।
— DW Samachar (@dwsamachar) August 9, 2024
◾क्रैश के पहले कुछ इस तरह हवा में गोते खाता दिखा विमान, क्रैश के बाद विमान में आग लगी#planecrash #SãoPaulo #Brazil #Cascavel #Guarulhos #plane #BrazilPlaneCrash #Accident… pic.twitter.com/Z2qKwvTol5
स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया। इस प्लेन हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है यह हादसा कितना भयावह था। घटना का वीडियो भी सामने आया जिसमें प्लेन को तेजी से नीचे की ओर विनहेड सिटी के पास गिर रहा है। इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को लेकर दुख जताया और कहा कि ऐसा लगता है कि दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई है।
वहीं इस हादसे को लेकर एयरलाइन कंपनी वोपास ने भी एक बयान जारी किया है। कंपनी ने बताया कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस बयान में कहा गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई है, अभी यह नहीं पता चल पाया है। विमान विन्हेडो शहर में गिरा है। बता दें कि 7 अगस्त को नेपाल के नुवाकोट में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 चीनी नागरिक और एक पायलट शामिल था। 24 जुलाई को भी एक प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन ने 24 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया था।
#BREAKING: A plane has crashed in #SãoPaulo of #Brazil, claiming the lives of 68 people.
— DW Samachar (@dwsamachar) August 9, 2024
Initial reports suggest that the aircraft was en route from #Cascavel to #Guarulhos.
More details awaited . #PlaneCrash #BrazilPlaneCrash #Accident #BreakingNews #plane pic.twitter.com/XBGh3MEwBx
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












