DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पाकिस्तान की आवाम आज चुनेगी नई सरकार, नेशनल असेंबली के लिए शुरू हुई वोटिंग, देर रात तक परिणाम हो सकते हैं घोषित

Pakistan election 2024 live: Internet access cut off as voting begins

पाकिस्तान की आवाम आज नई सरकार चुनने के लिए वोट डाल रही है। पाकिस्तान में आज सुबह 8:30 बजे से नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। गुरुवार शाम 5:30 तक वोट डाले जा सकेंगे।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की 336 सीटों और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव हो रहा है। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार नेशनल असेंबली के लिए 5,121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 4,807 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ये चुनाव ऐसे समय पर हो रहा है, जब देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Pakistan election 2024 live Internet access cut off as voting begins

वहीं दोनों की पार्टियां मुख्य मुकाबले में है, जबकि इमरान खान जेल में हैं इसलिए उनकी पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। पाकिस्तान में 24 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। इस साल देश में करीब 12.8 करोड़ मतदाता है, जो बैलट पेपर के जरिए वोट डालेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पोस्टल बैलट से वोट डाला । उनकी पत्नी बुशरा बीबी वोट नहीं डाल सकीं। डॉन न्यूज के मुताबिक जेल में बंद अन्य राजनेताओं ने अडियाला जेल से पोस्टल बैलट के माध्यम से अपना वोट डाला। पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही, अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मेल के जरिए वोट डाला।

Shahbaz Sharif is casting his vote

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआई’ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आठ फरवरी के चुनावों में अपनी पसंद की सरकार बनाने के लिए मनचाहे नतीजे हासिल करने के लिए राजनीतिक सांठगांठ की जा रही है। ‘पीटीआई’ के प्रवक्ता रऊफ हसन ने कहा कि चुनावों में इमरान की पार्टी को चुनाव जीतने से रोकने के लिए राजनीतिक साठगांठ की जा रही है। इमरान और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मौजूदा चुनाव प्रक्रिया में कोई समान अवसर नहीं है। ‘पीटीआई’ नेता ने उन्हें सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए सैन्य प्रतिष्ठान को भी दोषी ठहराया है। जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश में मोबाइल सर्विस बंद करने का फैसला किया है। कराची, लाहौर और पेशावर समेत देश के कई हिस्सों में मोबाइल फोन सेवाएं बाधित होने की खबर है।

सरकार ने कहा- सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर देशभर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने वोटिंग को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए पड़ोसी देश अफगानिस्तान और ईरान के साथ अपनी सीमा बंद कर दी है। 9 फरवरी को बॉर्डर खोल दी जाएगी। 7 फरवरी को हुए ट्विन ब्लास्ट के बाद यह फैसला लिया गया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News