DW Samachar – Header
BREAKING

विपक्षी पार्टी को एकजुट की मुहिम में सीएम नीतीश कुमार ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की, भाजपा ने साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टी को एकजुट करने में लगे हुए हैं। नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। मुंबई में मुलाकात के … Read more

Nitish Kumar, Tejashwi Prasad Yadav meets Sharad Pawar & Uddhav Thackeray
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टी को एकजुट करने में लगे हुए हैं। नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। मुंबई में मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और शरद पवार ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। यहां दोनों नेताओं ने विपक्षी दलों को साथ आने की सलाह दी और बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि देशहित में सभी दल साथ आएं। विपक्षी दल साथ आएंगे तो देश का भला होगा। इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि अगर 2024 में विपक्ष का चेहरा शरद पवार बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा होंगे, नीतीश कुमार ने कहा, “इससे ज्यादा सुखद कुछ नहीं होगा। मैंने उनसे कहा है कि उन्हें (पवार) न केवल अपनी पार्टी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना है। जितना अधिक विपक्षी दल एक साथ आएंगे, यह देश के हित में उतना ही बेहतर होगा।

वहीं शरद पवार ने कहा, लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ मिलकर काम करना जरूरी है। देश के हालात को देखकर लगता है कि मिलजुल कर काम करेंगे तो विकल्प का समर्थन मिलेगा। भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारेगी। मेरी जानकारी के अनुसार, वहां के लोग भाजपा को हटा देंगे और एक धर्मनिरपेक्ष सरकार का चुनाव करेंगे। नैतिकता और बीजेपी का कोई संबंध नहीं है। नीतीश कुमार के मुंबई दौरे पर बिहार बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चाय नाश्ता करने जिस शिवसेना के पास गए हैं, उसने बिहारियों को पीटा। नीतीश कुमार राजतंत्र वाली पार्टियों के नेताओं के पास जा रहे हैं। नवीन पटनायक ने नीतीश की हवा निकाल दी। ललन सिंह को पूछा तक नहीं, खाने के टेबल पर भी जगह नहीं दी। नीतीश कब पलटी मार लें, पता नहीं। जिन नेताओं के पास जा रहे हैं, उन्हें नीतीश कुमार से लिखवा कर लेना चाहिए कि वे उनके यहां गए थे। हाल ही में एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने जब अपने इस्तीफे का एलान किया तो आम से लेकर खास लोग यकीन नहीं कर सके। मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में बड़े नेता उन्हें मनाने के लिए स्टेज पर चढ़ गए। लेकिन उस दिव वो फैसले पर अडिग रहे। एनसीपी की वर्किंग कमेटी ने एक सुर में फैसला किया कि इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा। राजनीति के माहिर खिलाड़ी शरद पवार ने दो दिन बाद अपना फैसला बदल लिया।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़