DW Samachar – Header
BREAKING

लाथम और विलियमसन ने भारतीय मंसूबों पर फेरा पानी शानदार सात विकेट से दर्ज की पहली जीत

भारत की टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर टॉम लॉथम ने पानी फेर दिया। केन और लॉथम की जोड़ी ने शानदार साझेदारी करके ना सिर्फ न्यूजीलैंड को सात विकेट से जीत दर्ज करा दी बल्कि तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी। ऑकलैंड … Read more

IMG-20221125-WA0014
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत की टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर टॉम लॉथम ने पानी फेर दिया। केन और लॉथम की जोड़ी ने शानदार साझेदारी करके ना सिर्फ न्यूजीलैंड को सात विकेट से जीत दर्ज करा दी बल्कि तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।

ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया हालांकि उसका यह फैसला बैटिंग के लिहाज से सही रहा लेकिन गेंदबाजों द्वारा रन लूटाए जाने का नतीजा रहा कि भारत यह मैच 17 गेंद शेष रहते ही हार गया। 104 गेंदों पर शानदार 145 रनों की पारी खेलने वाले टॉम लॉथम मैन ऑफ द मैच रहें। टॉम ने अपनी पारी में 19 चौके और 5 छक्के लगाएं। उनका भरपूर साथ दिया और 98 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। रॉस टेलर ने 181 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इसके बाद मार्टिन गुप्टिल ने 180 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अब उस लिस्ट में तीसरे नंबर पर लाथम का नाम जुड़ चुका है जबकि चौथे नंबर पर 141 रनों की पारी खेलने वाले स्टॉयरिस हैं। भारत की ओर से शुरुआत शानदार रही और धवन- शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़ डाले। धवन ने 72 और शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली। इसके बाद बैटिंग करने आए श्रेयस अय्यर काफी टाइम बाद अपने रनों के सूखे को साफ किया 76 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन 38 गेंदों में 36 रन जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों में 37 रन बना डाले।

इसके बाद भारत द्वारा दिए गए 307 रनों के लक्ष्यों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की फीन एलन और डेवेन कॉन्वे की जोड़ी ने 35 रन जोड़े पहले फीन और फिर बाद में डेवेन कॉन्वे भी लौट गए। लेकिन इसके बाद केन विलियमसन और टॉम लॉथम की जोड़ी ने शानदार नाबाद 200 से अधिक रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को एकतरफा जीत दर्ज करा दी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़