DW Samachar – Header
BREAKING

New Education Policy 2022: नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लागू कर दी है। इसी के साथ नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। राजधानी देहरादून में सीएम धामी ने बाल वाटिकाओं के उद्घाटन के दौरान राज्य में नई शिक्षा नीति का … Read more

New education policy 2022 implemented in Uttarakhand
New education policy 2022
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लागू कर दी है। इसी के साथ नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। राजधानी देहरादून में सीएम धामी ने बाल वाटिकाओं के उद्घाटन के दौरान राज्य में नई शिक्षा नीति का शुभारंभ किया।राज्य में सर्वप्रथम विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शुरू किया गया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। इस नई शिक्षा नीति में राज्य के समस्त जनपदों में विकासखंड स्तर पर चिन्हित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद रूप से बालवाटिकाओं का क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। जिसमें शिक्षाविद्, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में बीस हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें से प्रथम चरण में शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में संचालित पांच हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में एनईपी के तहत बालवाटिका कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूबे में 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं, जिसमें से 20 हजार 17 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 14,555 आंगनबाड़ी वर्कर्स तैनात हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 आरंभ की है। जिसके अंतर्गत सरकार ने एजुकेशन पॉलिसी में काफी सारे बदलाव किए हैं। नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के माध्यम से भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है। अब मानव संसाधन प्रबंधन मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़