DW Samachar – Header
BREAKING

नेपाल में फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद, जानें आखिर सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

नेपाल में फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद, जानें आखिर सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Nepal bans X, Facebook, Instagram, YouTube

नेपाल सरकार ने उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने का फैसला किया है, जिन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में खुद को रजिस्टर नहीं कराया है।
बता दें कि यह फैसला गुरुवार को संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में यह तय किया गया है कि जिन प्लेटफॉर्म्स को रजिस्ट्रेशन के लिए सात दिन की समय सीमा दी गई थी, वह खत्म हो गई है।जिसके बाद नेपाल सरकार ने उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए दी गई सात दिन की समय सीमा का पालन नहीं किया।


सरकार ने नेपाल टेलीकॉम को इन प्लेटफॉर्म्स को डी-एक्टिवेट करने के लिए एक पत्र भेजा है। इस फैसले से नेपाल में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वाट्सएप, यूट्यूब और गूगल सहित अन्य साइट्स पर असर पड़ेगा।

Digital Women Trust

रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेटफॉर्म्स…

सरकार के इस फैसले के बाद, अब तक सिर्फ टिकटॉक, वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव ने ही कंपनी रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बैन के बाद, केवल यही प्लेटफॉर्म नेपाल में कानूनी रूप से काम कर पाएंगे।

प्रतिबंध को लेकर लोगों ने जताई चिंता

नेपाल सरकार के इस फैसले से विदेशों में रहने वाले लाखों नेपालियों पर असर पड़ने की संभावना है। कमाई या पढ़ाई के लिए विदेश में रहने वाले नेपाली लोग बातचीत के लिए फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

प्रतिबंध का एक और प्रभाव कंटेंट क्रियेटर्स पर पड़ेगा। फेसबुक ने हाल ही में नेपाल को सामग्री मुद्रीकरण के लिए पात्र देशों की सूची में शामिल किया है। इससे यूजर्स को वीडियो, रीलों या स्टोरी से सीधे कमाई करने की अनुमति मिलती है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़