DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा में धांधली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, सीबीआई ने आठ आरोपी दबोचे

8 arrested for NEET exam racket
NEET UG 2022: 8 arrested for NEET exam racket

नीट यूजी परीक्षा में धांधली करने वाले रैकेट का सोमवार को सीबीआई ने भंडाफोड़ कर दिया । सीबीआई ने मास्टरमाइंड और सॉल्वर सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए देशभर में नीट परीक्षा का आयोजन किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सीबीआई पूछताछ करने में लगी हुई है। 1 दिन पहले 17 जुलाई, रविवार को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट की परीक्षा देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है‌। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की प्रतिक्रियाओं आधार पर पेपर एनालिसिस किया गया है। नीट यूजी परीक्षा करने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस के अलावा अन्य मेडिकल कोर्सों जैसे कि आयुष पाठ्यक्रम, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में प्रवेश मिलता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News