DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

NEET-PG result is out!: NEET-PG के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

natboard.edu.in
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने पोस्टग्रेजुएट के नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET PG के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम नीट के आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाँच कर सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट पीजी के नतीजे जारी होने की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने ट्वीट करके क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है। साथ हीं उन्होंने लिखा है कि , ”नीट पीजी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है मैं उन सभी स्टूडेंट्स को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी क्वालिफाई कर लिया है। रिकॉर्ड दस दिनों में रिजल्ट्स घोषित करने के लिए मैं @NBEMS_INDIA की सराहना करता हूं।
मालूम हो कि इस साल नीट पीजी के नतीजे महज दस दिनों में घोषित किए गए हैं जो की अब तक के समय में सबसे पहले है। नीट पीजी की परीक्षा में सफल होने के बाद, उम्मीदवार एम्स, नई दिल्ली और अन्य सेंटर्स, चंडीगढ़ में PGIMER, पुडुचेरी में JIPMER, बेंगलुरु में NIMHANS सहित कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों आदि में प्रवेश ले सकते हैं।

कैसे चेक करें अपने परिणाम:

नीट पीजी के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

अब आपको होम पेज पर NEET PG Result का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और फिर सब्मिट करना होगा।

अब आपका नीट पीजी का रिजल्ट आपके सामने होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News