DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने जारी किया घोषणापत्र, संकल्प पत्र में रोजगार, विकास, शिक्षा समेत 25 प्रमुख वादे किए गए

बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने जारी किया घोषणापत्र, संकल्प पत्र में रोजगार, विकास, शिक्षा समेत 25 प्रमुख वादे किए गए
IMG_20251031_114659

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम पटना के होटल मौर्य में आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा और अन्य लोगों ने पटना में एनडीए का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। एनडीए के संकल्प पत्र में रोजगार, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े 25 प्रमुख वादे किए गए हैं। एनडीए ने 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। इसके अलावा 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार एनडीए के सभी घटक दलों ने एक लंबे मंथन के बाद इस घोषणा पत्र को तैयार किया है। इसमें युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस किया गया है। एनडीए की ओर से बिहार को अगले पांच साल में उद्योग हब बनाने का वादा किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के संकल्प पत्र के प्रमुख वादे

Digital Women Trust

युवाओं को नौकरी और रोजगार । 1 करोड़ + सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान करेंगे, कौशल जनगणना कराके कौशल आधारित रोजगार देंगे व हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित करेंगे। महिला समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि देंगे. 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे, ‘मिशन करोड़पति के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे। अतिपिछड़ा वर्ग को आर्थिक व सामाजिक बल। अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों तांति, ततमा, निषाद, मल्लाह, केवट, गंगोता, बिंद, नोनिया, तेली. तमोली. बढ़ई, धानुक, लोहार, कुम्हार, नाई, शिल्पकार, ठठेरा, माली. चंद्रवंशी, हलवाई, कानू, दांगी, तुरहा. अमात. केवर्त, राजबंशी, गड़ेरिया, इत्यादि अतिपिछड़े वर्गों को ₹10 लाख की सहायता देंगे व हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।
किसान सम्मान व एमएसपी की गारंटी। कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000, कुल ₹9,000, एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश व पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद करेंगे। मत्स्य-दुग्ध मिशन से समृद्ध किसान: जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना की शुरुआत करके प्रत्येक मत्स्य पालक को ₹4,500. कुल ₹9,000, मत्स्य मिशन’ से उत्पादन एवं निर्यात दोगुना. ‘बिहार दुग्ध मिशन की शुरुआत करके प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित करेंगे जिससे हर गांव में सुविधा उपलब्ध हो सके। एक्सप्रेस-वे एवं रेल से बिहार की रफ्तार। बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत करेंगे, 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण, अमृत भारत एक्सप्रेस व नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार करेंगे।
आधुनिक शहरी विकास: न्यू पटना में ग्रीनफील्ड शहर, प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप, मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित करेंगे। बिहार से सीधी विदेश उड़ान। पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें व 4 नए शहरों में मेट्रो शुरू करेंगे।
औद्योगिक क्रांति की गारंटी। विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाएंगे व विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाएंगे, जो औद्योगिकीकरण व लाखों नौकरियों की नींव रखेगा। हर जिले में फैक्ट्री, हर घर में रोजगार । प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट व 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित करेंगे।
न्यू-ऐज इकोनॉमी का युग। अगले पांच वर्षों में बिहार में ‘न्यू-ऐज इकोनॉमी का निर्माण करेंगे, जिसके अंतर्गत बिहार को एक ‘वैश्विक बैक-एंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कप्लेस के रूप में स्थापित करेंगे, ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करेंगे। गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ गारंटी। मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान, व सामाजिक सुरक्षा पेंशन देंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सीएम योगी आज यहां करेंगे चुनाव प्रचार–

वहीं बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन तेज हो गया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनावी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में विपक्षी राजद पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनके ‘जंगल राज’ के दौरान पार्टी के नेता शोरूम पर छापा मारकर गाड़ियां ले जाते थे। नालंदा और शेखपुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार अब पेपर लीक और खराब हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का दूसरा नाम बन गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:30 बजे सीवान, दोपहर 1 बजे लालगंज और दोपहर 2:30 बजे अगियांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियां करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गौराबराम, अलीनगर, केवटी, दरभंगा और मोहिउद्दीननगर में जनसभाएं करेंगे. एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान शाहपुर और विक्रम विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मनेर और दीघा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे‌

NDA releases manifesto for Bihar elections, makes 25 key promises including employment, development, education

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़