DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: “हम निर्दलीय हैं, जनता के दुःख-सुख में साथ निभाना ही धर्म” — घोसी विधानसभा से राजेश रंजन का जनसंपर्क अभियान तेज़

Jehanabad News: “हम निर्दलीय हैं, जनता के दुःख-सुख में साथ निभाना ही धर्म” — घोसी विधानसभा से राजेश रंजन का जनसंपर्क अभियान तेज़
IMG_20251031_121152

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र घोसी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में पूर्व हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी सह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन ने घोसी विधानसभा क्षेत्र के काको प्रखंड के पाली सहित कई गांवों का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेश रंजन ने कहा — “हर चुनाव में प्रत्याशी जीतकर जनता से दूर हो जाते हैं, लेकिन हम निर्दलीय हैं और जनता के दुःख-सुख में साथ निभाना ही हमारा धर्म है। हम हमेशा क्षेत्र में मौजूद रहते हैं और जनता के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं।”

Digital Women Trust

उन्होंने कहा कि वर्षों से क्षेत्र की मूल समस्याएँ— सड़क, नाली, बिजली और आवास— अब तक अनसुलझी हैं। लेकिन उनका उद्देश्य है कि हर गांव तक विकास की योजनाओं को पहुँचाया जाए। “हमारा लक्ष्य घोसी विधानसभा को आदर्श क्षेत्र बनाना है, जहाँ हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले,” उन्होंने कहा।

इस मौके पर ग्रामीणों ने भी राजेश रंजन के प्रति गहरा समर्थन जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गठबंधन और महागठबंधन की सरकारें वर्षों से सिर्फ वादे करती रही हैं, पर ज़मीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ। “राजेश रंजन पहले भी हमारे बीच आते थे, हमारी समस्याएँ सुनते थे और मदद करते थे। अब जब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, तब भी जनता के बीच हैं — यही उन्हें सबसे अलग बनाता है,” ग्रामीणों ने कहा।

लोगों का कहना था कि पार्टी ने राजेश रंजन के साथ न्याय नहीं किया और टिकट न देकर गलती की, लेकिन जनता अब उनके साथ खड़ी है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि इस बार वे भारी मतों से विजयी होकर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करेंगे।

अभियान के दौरान राजेश रंजन ने कहा जनता मालिक है, वही तय करेगी कि किसे कुर्सी पर बैठाना है। मैं सिर्फ एक सेवक हूं और सेवक का काम है जनता की सेवा करना। पहले भी करता रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा।”

घोसी विधानसभा क्षेत्र में राजेश रंजन के इस जनसंपर्क अभियान ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। स्थानीय विश्लेषकों के अनुसार, उनके बढ़ते जनसमर्थन से मुकाबला और अधिक दिलचस्प बन गया है।

Jehanabad News: “We are independent, our duty is to stand with the people in their joys and sorrows” – Rajesh Ranjan’s public relations campaign intensifies in Ghosi Assembly

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़