DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक

Jehanabad News: जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक
InShot_20260929_062643138

20 अक्टूबर को कृष्णा गार्डन में होगा कार्यक्रम, महिलाओं की अधिक भागीदारी पर जोर

जहानाबाद। जनता दल (यू) कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सोमवार को “नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका परियोजना के 20 वर्षों की उपलब्धियों और इससे जुड़ी महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण पर चर्चा की गई।

Digital Women Trust

बैठक में बताया गया कि आगामी 20 अक्टूबर को कृष्णा गार्डन, जहानाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिलेभर से महिलाओं और जीविका दीदियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही जीविका के माध्यम से महिलाओं को मिले लाभ और उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए गए कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू कुमार, प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी मंजू कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो. प्रमिला प्रजापति, प्रदेश सचिव सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी प्रमिला कुशवाहा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, रतनी प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा, मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष पप्पू डांगी, घोसी प्रखंड अध्यक्ष मुकुल कुमार, काको प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी, मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष अतुल कश्यप और घोसी नगर प्रखंड अध्यक्ष विनोद केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिलाओं का आभार जताते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

Jehanabad News: JD(U) meeting regarding the ’20 Years of Jeevika: Unparalleled’ program.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़