DW Samachar – Header
BREAKING

National Milk Day, History, White Revolution – Celebrating Dr. Verghese Kurien’s birthday 

देश में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन आज ही जन्म हुआ था, अमूल कंपनी की स्थापना की थी
IMG-20221126-WA0025

देश में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन आज ही जन्म हुआ था, अमूल कंपनी की स्थापना की थी

National Milk Day, History, White Revolution – Celebrating Dr. Verghese Kurien’s birthday 
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

साठ के दशक में भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत करने वाले मिल्क मैन के रूप में विख्यात हुए वर्गीज कुरियन का आज ही जन्म हुआ था। 26 नवंबर 1921 को केरल के कोझिकोड़ में जन्मे वर्गीज कुरियन ने देश के घर-घर में दूध को ब्रांड के रूप में फैलाया। ‌आज भारत में ही नहीं बल्कि तमाम देशों में अमूल भी उन्हीं की देन है। केरल के 28 साल के मैकेनिकल इंजीनियर वर्गीज कुरियन डेयरी संचालन के लिए सरकारी कर्मचारी के तौर पर 1949 में गुजरात के आणंद शहर पहुंचे थे। तब कोई नहीं जानता था कि डॉ. कुरियन आणंद को भारत की दुग्ध राजधानी बना देंगे। उनके संचालन में 1955 में अमूल (आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड) का जन्म हुआ। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के बेजोड़ हुनर ने आधुनिक भारत के सहकारी आंदोलन और डेयरी आंदोलन को दिशा दी, जिससे किसान आत्मनिर्भर भी हुए और भारत का विकास भी हुआ। वर्गीज कुरियन लगभग हर तरह से अमूल के आर्किटेक्ट थे और आज उन्हें भारत के ‘मिल्कमैन’ के रूप में जाना जाता है। डॉ. वर्गीज कुरियन ने अमूल को टेक्नोलॉजी के मामले में भी लगातार अपग्रेड रखा और यही वजह है कि आज अमूल के पास दुनिया की बेहतरीन मशीनरी वाला प्लांट है। 9 सितंबर 2012 को वर्गीज कुरियन का निधन हो गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़