DW Samachar – Header
BREAKING

कॉमनवेल्थ गेम से पहले भारतीय बॉक्सर लवलीना ने की मानसिक प्रताड़ना की शिकायत, कहा- आठ दिन पहले मेरी रोकी गई ट्रेनिंग

ओलंपिक पदक विजेता महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अभी मौजुदा समय में राष्ट्रमंडल खेलों यानी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए बर्मिंघम में हैं। खेलों में उनके मैच में अभी आठ दिन का समय बचा है। लेकिन खेल शुरू होने के 8 दिन पहले महिला बॉक्सर लवलीना ने मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। … Read more

InShot_20220725_205157005
My coaches are being harassed regularly: Lovlina Borgohain
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

ओलंपिक पदक विजेता महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अभी मौजुदा समय में राष्ट्रमंडल खेलों यानी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए बर्मिंघम में हैं। खेलों में उनके मैच में अभी आठ दिन का समय बचा है। लेकिन खेल शुरू होने के 8 दिन पहले महिला बॉक्सर लवलीना ने मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लवलीना ने कहा है कि उनके कोच के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में उनके मैच से आठ दिन पहले उनकी ट्रेनिंग रुक गई है।

लवलीना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए उसमें लिखा है कि – आज मैं बड़े दुख के साथ कहती हूं कि मेरे साथ बहुत प्रताड़ना हो रही है। हर बार मेरे कोच, जिन्होंने मुझे ओलंपिक में पदक लाने में मदद की, उन्हें बार-बार हटा कर मेरी ट्रेनिंग और मेरे कॉम्पिटिशन में दखल डालते हैं और मुझे प्रताड़ित करते हैं। इनमें से मेरी एक कोच संध्या गुरुंग द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित भी हैं। मेरे दोनों कोच को कैंप में भी ट्रेनिंग के लिए हजार बार हाथ जोड़ने के बाद बहुत लेट से शामिल किया जाता है।

Digital Women Trust
https://twitter.com/LovlinaBorgohai/status/1551520397832720385?t=ZgGWBMszGAJ9pK8Esgp6lQ&s=19

लवलीना ने आगे लिखा है – मुझे इससे ट्रेनिंग में बहुत परेशानियां उठानी पड़ती हैं और मानसिक प्रताड़ना तो होती ही है। अभी मेरी कोच संध्या गुरुंग कॉमनवेल्थ विलेज के बाहर हैं और उन्हें एंट्री नहीं मिल रही है और मेरी ट्रेनिंग मेरे मैच के आठ दिन पहले रुक गई है। मेरे दूसरे कोच को भी वापस भेज दिया गया है। मेरी इतनी विनती के बाद भी ये हुआ, इससे मुझे बहुत मानसिक प्रताड़ना हुई है। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं अपने गेम पर कैसे फोकस करूं।
इसके चलते मेरी पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप भी खराब हुई थी। इस राजनीति की वजह से मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपने प्रदर्शन को खराब नहीं करना चाहती हूं।
आशा करती हूं कि मैं मेरे देश के लिए इस राजनीति को तोड़कर पदक ला पाऊं। जय हिंद।

बता दें कि लवलीना ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। उन्होंने ओलंपिक में 69 किग्रा भार वर्ग में चीनी ताइपे की पूर्व विश्व चैंपियन निएन चिन चेन को 4-1 से हराकर ओलंपिक में अपना पदक पक्का किया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़