DW Samachar – Header
BREAKING

Mumbai: Rains wreak havoc

मुंबई में पहली बारिश ने बरपाया अपना कहर, मलाड वेस्ट इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत मुंबई में पहले दिन की ही भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया है।मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बीती रात लगभग 11 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो … Read more

weather.png

मुंबई में पहली बारिश ने बरपाया अपना कहर, मलाड वेस्ट इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत

मुंबई में पहले दिन की ही भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया है।
मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बीती रात लगभग 11 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई लोग मलबे के नीचे दब गए जिन्हें  बाहर निकालने का काम अभी तक जारी है।

इस घटना के बाद आसपास की तीन और इमारतों को भी खाली करवा दिया गया है क्योंकि इनकी हालत ठीक नहीं ंहै।

Digital Women Trust

बता दें की मानसून के पहले दिन की तेज बारिश ने ही मायानगरी में हर जगह पानी ही पानी नजर आने लगा। इसकी वजह से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का संचालन भी बाधित रहा।
वहीं मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले चार दिनों तक भारी से भीषण बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़