DW Samachar – Header
BREAKING

Mumbai Man Shankar Mishra Who Peed On Woman On Air India Flight Arrested

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार था। शंकर मिश्रा को कर्नाटक की राजधानी … Read more

IMG-20230107-WA0012

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार था। शंकर मिश्रा को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से देशभर में विमान में महिला के ऊपर पेशाब करने का मामला सुर्खियों में बना हुआ था। ‌इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी सख्त रवैया अपनाया हुआ था। मामले ने जब ज्यादा तूल पकड़ा तब आरोपी शंकर मिश्रा देश में अपनी लोकेशन बदल रहा था। छह हफ्ते पहले न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने की घटना हुई थी। शंकर मिश्रा एक इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। इस मामले के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता को भी नोटिस दिया था। फरार आरोपी की दिल्ली पुलिस की दो टीमें तलाश कर रही थी । आखिरकार बेंगलुरु से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शंकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था, ताकि वो देश छोड़कर भाग न सके। बता दें कि 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। इस विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत्त एक शख्स ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था । एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की शर्मनाक घटना के मामले के तूल पकड़ने पर डीजीसीए सख्त हो गया है और उसने मामले में एयर इंडिया को नोटिस भी जारी किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़