DW Samachar – Header
BREAKING

Pravasi Bhartiya Divas: 17 में प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाक टिकट करेंगे जारी, मध्यप्रदेश के इंदौर में होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 9 जनवरी को इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर सुरक्षित और कानूनी प्रवासन के लिए समर्पित एक डाक टिकट जारी करने वाले हैं। पीएम ऑफिस के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि, सुरक्षित, कानूनी, व्यवस्थित और कुशल प्रवासन के महत्व को रेखांकित करने … Read more

2399650-ani-20230106142500-1
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 9 जनवरी को इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर सुरक्षित और कानूनी प्रवासन के लिए समर्पित एक डाक टिकट जारी करने वाले हैं।

पीएम ऑफिस के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि, सुरक्षित, कानूनी, व्यवस्थित और कुशल प्रवासन के महत्व को रेखांकित करने के लिए एक स्मारक डाक टिकट ‘सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं’ जारी किया जाएगा।

बता दें कि इस सम्मेलन का विषय है ‘प्रवासी है।
इसमें अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार’ रखा गया है। लगभग 70 विभिन्न देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है। इस सम्मेलन के तीन खंड होंगे। 8 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में होगा और 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह डाक टिकट जारी करेंगे। और 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़