DW Samachar – Header
BREAKING

Mother Dairy milk becomes costlier from today

दिल्ली एनसीआर में और महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध,साल में चौथी बार बढ़े दाम
Mother Dairy Milk becomes costlier from today

दिल्ली एनसीआर में और महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध,साल में चौथी बार बढ़े दाम

Mother Dairy milk becomes costlier from today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमूल डेयरी के बाद आज से मदर डेयरी का फुल-क्रीम दूध और टोकन वाला दूध दिल्ली-NCR में महंगा हो गया है। मदर डेयरी ने इस बार फुल क्रीम दूध की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है, तो वहीं टोकन वाला दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

बता दें कि रविवार को मदर डेयरी कंपनी ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए दाम बढ़ाने का ऐलान किया था। जिसके बाद नई कीमतों के अनुसार, सोमवार से फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Digital Women Trust

हालांकि, कंपनी ने 500ML के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही टोकन मिल्क (बल्क वेंडेड मिल्क) 48 रुपये प्रति लीटर की जगह अब 50 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

रोजाना 30 लाख लीटर मदर डेयरी दूध की होती है बिक्री

आपको बता दें कि बता दें कि भारत में दूध का उत्पादन वार्षिक आधार पर लगभग 210 मिलियन टन है। Mother Dairy दिल्ली-एनसीआर में सबसे बड़ा मिल्क सप्लायर है। रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ हर रोज 30 लाख लीटर से अधिक दूध पैकेट और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से बेचती है। मदर डेयरी के कंपनी के 9 प्रोसेसिंग प्लांट मौजूद हैं। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के सैकड़ों मिल्क बूथ के साथ-साथ सफल रिटेल आउटलेट भी हैं।

लगातार बढ़ रहे हैं दाम

मदर डेयरी ने एक बार फिर से अपना दूध महंगा करने के बाद इस बात की संभावना भी बढ़ गई है कि दूसरी कंपनियों भी दूध के दाम में बढ़ोतरी कर सकती हैं। पिछले महीने अक्टूबर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जब अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद मदर डेयरी ने भी कीमतों में वृद्धि की थी। इस वर्ष साल 2022 में अब तक ऐसा चौथी बार जबकि कंपनी ने दूध की कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले पिछले महीने 16 अक्टूबर को भी मदर डेयरी ने फुल क्रीम और गाय के दूध के वैरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़