
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत आज सोमवार से होने वाली है। इस सत्र के शुरुआती दिन से ही अग्नीपथ योजना, रोजगार, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामेदार रहने की संभावना है।
वहीं विपक्ष ने रविवार को सरकार द्वारा बुलाई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई थी। पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह लगातार दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं है। क्या प्रधानमंत्री और सरकार सत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना पर विस्तृत चर्चा की मांग की। उन्होंने सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भी चिंता जाहिर करते हुए इस मामले में चर्चा की मांग की है।
वही इस बैठक में शामिल हुए अपना दल ने संसद के इस मानसून सत्र में सरकार में शामिल अपना दल (एस) ने केंद्र से जाति जनगणना पर जल्द निर्णय लेने और सरकारी नौकरियों में बैकलॉग खत्म करने के लिए नीति बनाने की मांग की है। इस दौरान अलग-अलग दलों ने अग्निपथ योजना, केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, महिला आरक्षण, महंगाई जैसे विषय पर चर्चा की मांग की है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस दौरान सरकार से जातिगत जनगणना मामले में जल्द निर्णय लेने का अनुरोध करते हुए इसे बेहद जरूरी बताया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में बढ़ते बैकलॉग को खत्म करने के लिए भी नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये दो मुद्दे बेहद अहम हैं, इन मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। शिवसेना के विनायक राउत ने भी जातिगत जनगणना कराने के साथ इसी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने की मांग की है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















