DW Samachar – Header
BREAKING

डब्ल्यूएचओ चीफ ने दी बड़ी सलाह, अमेरिका-यूरोप में सबसे ज्यादा फैल रहा मंकीपॉक्स

दुनियाभर में मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है। अब तक यह 78 देशों में दस्तक दे चुका है। जिनमें यूरोप व अमेरिका में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं भारत में भी अबतक इसके तक चार संक्रमित मिल चुके हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बड़ी … Read more

Monkey Pox
Monkeypox hits Europe, America hardest: WHO
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनियाभर में मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है। अब तक यह 78 देशों में दस्तक दे चुका है। जिनमें यूरोप व अमेरिका में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं भारत में भी अबतक इसके तक चार संक्रमित मिल चुके हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस रोग के बारे में गलत जानकारियां वायरस जितनी ही घातक हैं। विश्वभर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ने से इसे लेकर भी कोरोना की तरह खौफ फैलता जा रहा है। WHO के अनुसार यूरोप व अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

फिल्हाल कोई टीका उपलब्ध नहीं:
डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स के वैक्सीन के संदर्भ में डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि मंकीपॉक्स की ऐसी कोई वैक्सीन फिलहाल नहीं है, जिसे दुनियाभर में आम लोगों के व्यापक टीकाकरण के लिए इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि, यूरोप, कनाडा व अमेरिका में इस संक्रामक रोग के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है।

Digital Women Trust

मंकीपॉक्स से जुड़ी 10 बड़ी बातें:

  1. डब्ल्यूएचओ प्रमुख घेब्रेयेसस के अनुसार दुनियाभर में अब 18,000 से ज्यादा संक्रमित मिले। अब तक 78 देशों में फैला
  2. 70 फीसदी केस यूरोप में और 25 फीसदी अमेरिका में मिले। 5 फीसदी अन्य देशों में पाए गए
  3. डब्ल्यूएचओ ने पाया है कि मंकीपॉक्स के 98 फीसदी मामले पुरुषों के पुरुषों साथ यौन संबंधों से फैले। घेब्रेयेसस ने ऐसे संबंधों से बचाव की अपील की।
  4. सोशल मीडिया, मीडिया संस्थान, टेक कंपनियां इस संक्रामक बीमारी के बारे में गलत सूचनाएं फैलने से रोकें। डब्ल्यूएचओ के साथ इस काम में मदद करें।
  5. अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ ने मंकीपॉक्स टीके के रूप में MVA-BN वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू किया है। दो अन्य वैक्सीन का आकलन किया जा रहा है।
  6. अमेरिका में बाइडन प्रशासन मंकीपॉक्स पर नियंत्रण में जुटा है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि वायरस नियंत्रण में है और इसे अभी भी रोका जा सकता है।
  7. नीति आयोग के सदस्य और कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में मंकीपॉक्स की निगरानी कड़ी कर गई है। इसके लक्षणों वाले लोगों का परीक्षण करने का आग्रह किया गया है। देश में टीके के विकास व जांच किट की तैयारी शुरू हो गई है।
  8. भारत में मंकीपॉक्स के अब तक चार मामले पाए गए हैं। इनमें से तीन केरल में और एक दिल्ली में मिला है। इसके परीक्षण के लिए 15 लैब को अधिकृत किया गया है।
  9. कुछ देशों ने मंकीपॉक्स के खिलाफ टीकाकरण शुरू किया है, लेकिन डब्ल्यूएचओ ने अभी व्यापक टीकाकरण को लेकर कोई पहल नहीं की है।
  10. डब्ल्यूएचओ ने गत सप्ताह मंकीपॉक्स को लेकर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य संस्था द्वारा जारी की जाने वाली यह सबसे बड़ी चेतावनी है।
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़