DW Samachar – Header
BREAKING

मोदी-ट्रंप मुलाकात: गर्मजोशी भरा स्वागत, लेकिन व्यापार और टैरिफ पर शर्तें लागू

मोदी-ट्रंप मुलाकात: गर्मजोशी भरा स्वागत, लेकिन व्यापार और टैरिफ पर शर्तें लागू
20250214_095920

Modi-Trump Meeting: Warm Welcome, But Conditions on Trade and Tariffs

(मोदी-ट्रंप मुलाकात)

दुनिया के सबसे बड़े कद्दावर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हो चुकी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल (2016 से 2020) तक भारत के प्रति काफी नरम रवैया अपनाया।  ट्रंप-मोदी की दोस्ती दुनिया भर में चर्चा में रही। लेकिन दूसरे कार्यकाल में ट्रंप पूरी तरह प्रोफेशनल (व्यावसायिक) के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए सीधा संदेश है- “एक हाथ से ले दूसरे हाथ से दे”। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत तो किया लेकिन टैरिफ, व्यापार, और अमेरिका में अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर सख्त रवैया भी दिखाई दिया। इसके साथ ट्रंप ने भारत के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जिसमें अमेरिका का भी फायदा होने वाला है। सरल शब्दों में कहें तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रति उदारवादी रवैया रखना तो चाहते हैं लेकिन “शर्तों” पर। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप से खुलकर मिले लेकिन भारत के हितों का भी पूरा ध्यान रखा। मुलाकात के दौरान मोदी, ट्रंप के चेहरों पर मुस्कान तो दिखाई दी लेकिन दोनों नेता अपने-अपने देशों को आगे बढ़ाने के बारे में भी सोचते दिखाई दिए।

Digital Women Trust

कुल मिलाकर देखें तो प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण कही जा सकती है। पीएम मोदी शुक्रवार देर रात 3 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों नेता करीब ढाई घंटे तक साथ रहे। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। ट्रंप-मोदी ने दो बार मीडिया से बात की । दोनों नेताओं ने अवैध अप्रवासी और टैरिफ के मुद्दे पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। हमने हमेशा कहा है कि जो लोग भारत के नागरिक हैं और अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं।


राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल व्हाइट हाउस पहुंचे। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी का हमारे साथ होना बहुत सम्मान की बात है। वे लंबे समय से मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं और हमने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान इस संबंध को बनाए रखा। आगे कहा कि हमने अभी फिर से शुरुआत की है। मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए कुछ बहुत बड़ी चीजें हैं। नंबर 1-यह है कि वे हमारे बहुत सारे तेल और गैस खरीदने जा रहे हैं। हमारे पास दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल और गैस है। उन्हें इसकी आवश्यकता है, और हमारे पास यह है।

हम व्यापार के बारे में बात करने जा रहे हैं। हम कई चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं। लेकिन आपसे मिलना वास्तव में सम्मान की बात है, आप लंबे समय से मेरे मित्र हैं। शानदार काम करने के लिए बधाई।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किसी भी चीज से अधिक, हम (पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप) में महान एकता है, हमारे बीच महान मित्रता है – वह और मैं और हमारे देश। मुझे लगता है कि यह केवल करीब आने वाला है। लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम देशों के रूप में एकजुट रहें। हम दोस्त हैं और हम इसी तरह बने रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आपको व्हाइट हाउस में वापस देखकर मुझे खुशी हो रही है, मैं भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से आपको बधाई देता हूं। भारत के लोगों ने मुझे तीसरी बार प्रधान मंत्री के रूप में काम करने का मौका दिया। इस कार्यकाल में, मुझे अगले 4 वर्षों के लिए एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करने का अवसर मिला है, और यह बहुत खुशी की बात है।

मैं आपके पहले कार्यकाल में आपके साथ काम करने के अपने पिछले अनुभव से कह सकता हूं, हम उसी बंधन, समान विश्वास और समान उत्साह के साथ भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इस बात की सराहना करता हूं कि वह (राष्ट्रपति ट्रंप) हमेशा राष्ट्रीय हित (अमेरिका के) को सर्वोच्च रखते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की तरह, मुझे भी भारत के हितों को सर्वोच्च रखते हुए काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस क्रांफ्रेंस की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा कि अमेरिका और भारत ने एक समझौता किया है जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे को कम करने के लिए भारत अधिक अमेरिकी तेल और गैस आयात करना शामिल है। साझा प्रेस क्रांफ्रेंस में बोले पीएम मोदी कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका एक साथ खड़े रहेंगे। हम इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पार आतंकवाद के उन्मूलन के लिए ठोस कार्रवाई आवश्यक है।

मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं कि उन्होंने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले अपराधी को अब भारत के हवाले करने का निर्णय किया है। भारत की अदालतें उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। हमने हमेशा कहा है कि जो लोग भारत के नागरिक हैं और अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं। पीएम ने कहा सामान्य परिवारों के लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए जाते हैं। उनमें से ज्यादातर को गुमराह करके लाया जाता है। अमेरिका और भारत दोनों को मिलकर इस सिस्टम को जड़ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। हम इस बात पर सहमत हैं कि सीमा के दूसरी तरफ से पैदा होने वाले आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत में नरसंहार करने वाले एक अपराधी को प्रत्यर्पित करने के फैसले की तारीफ करता हूं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़