बंगाल में कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की जगह अब सीएम ममता बनर्जी की होगी तस्वीर

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर कई राज्य सरकारों ने विरोध जताया है। वहीं अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार ने फैसला किया है कि यहां राज्य के तरफ से होने वाले तीसरे चरण के वैक्सीनेशन में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीनेशन के बाद मुख्यमंत्री ममता की तस्वीर वाले सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
बता दें की कोरोना वैक्सीनेशन के शुरू होते हीं टीएमसी ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी की आलोचना की थी और 2021 में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी।
टीएमसी ने वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को आचार संहिता का उल्लंघन बताया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















