DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Lockdown: Many states continues with lockdown

Hindi News Webiste Digital Women brings latest hindi news headlines, breaking news in hindi on Politics, Business, Bollywood, Travel and COVID19

राज्यों में कई बदलाव के साथ जारी है लॉक डाउन

कोरोना महामारी के दौर में लगातार महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है,और दिल्ली को फिर से लॉक डाउन की अटकलें भी तेज हो रही है।लेकिन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की याचिका को भी खारिज कर दिया था।दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने भी लॉकडाउन नहीं बढ़ाने की बात कही है। वहीं, पंजाब सरकार ने वीकेंड और छुट्टी के दिन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जिसके मुताबिक, दूसरे राज्य में आने-जाने के लिए अब ई-पास जरूरी होगा।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों से कहा है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर देशभर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सभी तरह के मूवमेंट पर रोक रहेगी। इस दौरान लोगों को रोड पर निकलने और खेलने की मनाही रहेगी। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित हो सके। हालांकि, इस दौरान हाईवे पर बसों और ट्रकों को नहीं रोका जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News