फिल्म जगत में फिर से शुरू हुई सूटिंग,अक्षय कुमार ने की शुरुआत….
देश में कोरोना के वज़ह से लगे लॉक डाउन से जन जीवन पूरी तरह स्थिर पड़ चुकी थी और अब इसके चौथे चरण में धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है। रेल और हवाई सेवा की शुरूआत के साथ साथ फिल्म और सिनेमा जगत भी पटरी पर लौट रही है। अभिनेता अक्षय कुमार ने शूटिंग शुरू की शुरुआत आज की है। ये शूटिंग मुंबई के एक मशहूर स्टूडियो में हुई है। लॉकडाउन के बीच शूटिंग शुरू करने की अनुमति स्थानीय प्रशासन ने से ली गई है और इस दौरान इसकी अनुमति उन्होंने भारत सरकार से ले ली है और इस विज्ञापन की शूटिंग बीएमसी की अनुमति लेने के बाद की गई है। इस शूटिंग के दौरान सभी स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का भी भरपूर ध्यान रखा जा रहा है।
यहां पर आने वाले सभी सदस्यों को सेनिटाइजेशन टनल से गुजारा गया है, इसके बाद उन्हें चेहरे पर लगाने के लिए मास्क और हाथों में पहनने के लिए दस्ताने दिए जा रहे है।साथ ही उनके शरीर के तापमान की भी जांच अच्छे से की गई।
आपको बता दें कि यह सूटिंग एक विज्ञापन के लिए की जा रही है जिसका उदेश्य देश के नागरिकों को जागरूक करना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












