DW Samachar – Header
BREAKING

जीएसटी से मुक्त होगी विदेशों से आयात होने वाली कोविड 19 से जुड़ी सामग्री : वित् मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में माल एवं सेवाकर यानी जीएसटी परिषद की 43वीं बैठक का आयोजन शुक्रवार शाम वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस परिषद में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों … Read more

Key highlights of 43rd GST Council meet
Key highlights of 43rd GST Council meet
Key highlights of 43rd GST Council meet

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में माल एवं सेवाकर यानी जीएसटी परिषद की 43वीं बैठक का आयोजन शुक्रवार शाम वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस परिषद में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस बैठक में कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी दर में कोई बदलाव नहीं किया गया। साथ हीं विदेशों से आयात होने वाली कोविड-19 से जुड़ी मुफ्त सामग्री पर आई-जीएसटी हटाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही छोटे जीएसटी करदाताओं के लिए देरी से जीएसटी रिटर्न फाइल करने पर विलंब शुल्क घटाने की रियायत योजना की घोषणा की गई है। इसके अलावा ब्लैक फंगस की मेडिसिन एंफोटोरेशिन बी के इंपोर्ट पर छूट भी 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है और इसके दवा पर 5 फीसदी की दर पर लगने वाले जीएसटी को भी हटा दिया गया है।

Digital Women Trust

इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों की जीएसटी राजस्व की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार पिछले साल की तरह ही इस साल भी कर्ज उठाएगी और उसे राज्यों को जारी करेगी। इस साल यह राशि 1.58 लाख करोड़ रुपये होगी।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़