DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Kerala government extends Lockdown regulations till 31 July 2021

31जुलाई 2021 तक शर्तों के साथ लॉक डाउन जारी रखने वाला पहला राज्य बना केरल…

केरल सरकार ने लॉक डाउन के दिशानिर्देश को अब 31 जुलाई 2021 तक जारी रखने का फैसला लिया है। लॉक डाउन को लेकर इतने लंबे समय तक फैसला लेने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है।
इस दौरान राज्य में किसी भी प्रकार की सामाजिक सभा, प्रदर्शन, जुलूस समेत किसी भी भीड़ जुटाने वाले कार्यक्रम बिना संबंधित अधिकारी की लिखित अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। अनुमति मिलने पर भी ऐसे कार्यक्रमों में 10 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। 
जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक अब लोगों को अगले साल 31 जुलाई तक कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। इसमें सभी स्थानों पर मास्क पहनना और छह फुट की सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार इस दौरान विवाह कार्यक्रमों में जहां 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी, वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने को इजाजत दी गई है।
केरल सरकार ने यह फैसला राज्य में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News