DW Samachar – Header
BREAKING

केजरीवाल की रैलियों में आखिर क्यों कभी उनके खिलाफ तो कभी काले झंडे तो कभी मोदी समर्थन में लग रहे हैं नारे

एक ओर एमसीडी चुनाव और दूसरी ओर गुजरात चुनाव दोनो जगहों पर ऐसा लग रहा है मानो भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपस में टक्कर होने वाली है और कांग्रेस कही नहीं है। लेकिन अगर पिछले परिणामो को देखा जाए तो कांग्रेस गुजरात में आम आदमी पार्टी से ज्यादा बेहतर स्थिति में है। फिलहाल … Read more

21954262-47ff-11ed-93d4-1233adb273d2_1665339817252_1667043999912_1667043999912
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

एक ओर एमसीडी चुनाव और दूसरी ओर गुजरात चुनाव दोनो जगहों पर ऐसा लग रहा है मानो भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपस में टक्कर होने वाली है और कांग्रेस कही नहीं है। लेकिन अगर पिछले परिणामो को देखा जाए तो कांग्रेस गुजरात में आम आदमी पार्टी से ज्यादा बेहतर स्थिति में है। फिलहाल आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार रैलियों के माध्यम से जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं और भाजपा पर लगातार हमला जारी है। लेकिन पिछले दो दिनों में उनकी रैलियों में कई सारी घटनाएं सामने आई है।


कल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पडपडग़ंज विधानसभा में निगम चुनाव को लेकर प्रचार में निकले थे तभी उनके रैली में कथित रूप से भाजपा समर्थको ने केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद खूब बवाल हुआ। इसके साथ ही अभी ये नारेबाजी शांत होती तब तक कुछ महिलाओं की ख़िलाफ़त भरी आवाज सुनाई देने लगी। आवाज ऐसी कि पता लगाना मुश्किल था कि आखिर वह किसके खिलाफ बोल रही हैं और किसके समर्थक हैं। दरअसल वे महिलाएं मोदी और केजरीवाल दोनो के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। जब पता लगाया गया तो वे सभी महिलाएं स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स असोसिएशन से तालुक्क रखती हैं। काले झंडे दिखाते हुए उन महिलाओं का कहना था कि पिछले दो सालों से भत्ता की बढ़ोतरी की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक उसपर केजरीवाल सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती।


अभी दिल्ली में बवाल हो ही रहा था कि कल शाम अरविंद केजरीवाल पहुच गए गुजरात। उनकी एक जनसभा थी शाम को पंचमहल जिले के हलोल में। फिर वहां मोदी समर्थको ने मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। केजरीवाल ने रोडशो में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘कुछ लोग ‘मोदी, मोदी’ चिल्ला रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे जिस किसी के भी पक्ष में नारा लगाना चाहते हैं, लगायें, लेकिन यह केजरीवाल ही है, जो आपके बच्चों के लिए विद्यालय बनाएगा। आप जितना चाहे नारा लगा लें, लेकिन यह केजरीवाल ही है, जो आपको मुफ्त बिजली देगा। ‘ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आप जिस किसी के पक्ष में नारा लगाना चाहते हों, लगा सकते हैं। एक दिन हम आपका दिल जीतेंगे और आपको अपनी पार्टी में लायेंगे।’

अपने सभी वायदों को दोहराते हुए केजरीवाल ने रोजगार भत्ते से लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। उन्होंने नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार तथा 3000 रुपये के बेरोजगारी भत्ते की अपनी पार्टी की गारंटी को दोहराते हुए कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार हैं। नारेबाजी का सिलसिला अगर यही रुक जाती तो भी एक समझ थी लेकिन यह आगे भी जारी रहा।


केजरीवाल ने मीडिया पर भी हमला बोला कि भाजपा वाले सभी मीडिया वालों से बोल दिये हैं कि गुजरात में केजरीवाल को मत दिखाना। लेकिन मुझे किसी की जरूरत नहीं है। आप सभी ही काफी है। BJP हार रही है, Congress की जमानत ज़ब्त हो रही है, AAP की सरकार बन रही है। इसलिए BJP ने MEDIA को केजरीवाल को दिखाने से मना कर दिया है। लेकिन आप सभी Facebook Live करो, आपका एक-एक Camera हमारा TV Camera बनेगा, हमें हज़ारों लोग देखेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़