DW Samachar – Header
BREAKING

आज से काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, एक साथ केवल पांच लोगों को प्रवेश की होगी अनुमति

कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुए श्री काशी विश्वनाथ का दरबार आज 8 जून से आम दर्शनार्थियों के लिए खुल गया है। इस दौरान दर्शन के लिए आए दर्शनार्थियों को प्रवेश कोविड के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में एक साथ सिर्फ पांच श्रद्धालु को हीं जाने … Read more

kashi-vishwanath-temple
Kashi Vishwanath Temple

कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुए श्री काशी विश्वनाथ का दरबार आज 8 जून से आम दर्शनार्थियों के लिए खुल गया है। इस दौरान दर्शन के लिए आए दर्शनार्थियों को प्रवेश कोविड के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में एक साथ सिर्फ पांच श्रद्धालु को हीं जाने की अनुमति होगी। वहीं श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बने गोले के नियमों का पालन करना होगा।

वही मंदिर के लिए जारी किए गए निर्देश के अनुसार मंदिर खुलने के दौरान समय-समय पर मंदिर परिसर को सैनिटाइज भी किया जाएगा। मंदिर की दीवार या किसी विग्रह को स्पर्श करना प्रतिबंधित होगा। श्रद्धालु दर्शन के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए बाबा को दूर से ही जल चढ़ा सकते हैं।
मंदिर के पुजारी और सेवादार किसी भी श्रद्धालु को चंदन टीका नहीं लगा सकेंगे। साथ ही फूल-माला पहनने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के गर्भगृह में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। झांकी दर्शन के तहत ही बाबा को जल चढ़ाया जा सकेगा।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़