रेलवे और सरकार की लापरवाही से उजड़ा एक परिवार
जर्जर सीढ़ियों और शेड की शिकायत के बाद भी सोता रहा रेलवे विभाग, प्रितिदिन हजारों लोग करते हैं यहां से यात्रा
गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक सीमेंट लिंडो यात्री शेड के अचानक गिर जाने से वहां बैठे चार लोग घायल हो गए। इन चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर किया गया है जहां इलाज के दौरान एक कि मौत हो गई। मृतक की पहचान कोर्ट एरिया निवासी नरेंद कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में टेहटा के सेरथुआ गांव के निवासी बूंदीलाल यादव, मखदुमपुर के दाउदपुर निवासी नीतीश कुमार और महादेव विगहा गांव के निवासी सुबोध कुमार शामिल हैं।
इस घटना की सूचना पाकर एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह , नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा के अलावा जहानाबाद रेल थाने की पुलिस घटनास्थल और सदर अस्पताल में पहुंचकर मामले की तहकीकात की। पुलिस पदाधिकारियों ने घायलों का इलाज कराया जहां सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। वे यहां पहुंचे।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के प्लेटफार्म नंबर – 2 पर यात्रियों के बैठने के लिए पूर्व के वर्षों में छोटे-छोटे सिमेन्टेड शेड बनाए गए थे। चारों तरफ से खुला रहने वाला लिंडो शेड के नीचे ऊक्त चारों लोग बैठे हुए थे। ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक शेड गिर गया। ऊक्त चारो लोग उसके नीचे दब गए। चीख – पुकार सुनकर प्लेटफार्म पर और उसके आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। शेड के मलबे हटाकर ऊक्त चारों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा।
सूचना पाकर प्रशासन के अधिकारी भी वहां गए। बड़ी संख्या में अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक ए. के .नंदा का कहना है कि छज्जा के मलबे से चारों यात्री घायल हुए हैं। एक व्यक्ति का दोनो पैर फ्रैक्चर कर गया है। अन्य तीन भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर किया गया है।
आपको ज्ञात हो कि बेपरवाह सरकारी विभाग और वहां के कर्मचारियों के चलते अब भी कई जिंदगियां दांव पर लगी है। जहानाबाद कोर्ट परिसर पर जो सीढियां कई वर्ष पूर्व बनाई गईं थी उन सब की हालत जर्जर है, वहां बनाये गए प्लेटफोर्ट और शेड की कई वर्षों से मरम्मत नहीं कि गई है। यात्री के लिए बनाए गए शौचालय की अब तक शुरुआत नहीं हुई है। यही नहीं कुव्यवस्था का नजारा ऐसा है कि आपको प्लेटफार्म के किनारे कंटीले पौधे का अंबार लगा है। अगर कोई यात्री रात्रि में ट्रेन पकड़ने जाता है तो उसकी सुरक्षा भी भगवान भरोसे ही है, पूरे परिसर में गिने चुने बल्ब लगे है। वैसे भी सरकार और सरकारी विभाग हमेशा किसी घटना के होने के बाद ही जागती है फिर चाहे वो वाणावर का हादसा हो या कोर्ट हाल्ट का। अब देखना यह है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और सरकारी बाबुओं पर कब और क्या कार्यवाही होती है।
Jehanbad News: Shed collapsed on railway platform, four passengers seriously injured, one dead
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












