DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

JehanabadNews:‘माय भारत’ के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जहानाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘माय भारत जहानाबाद’ अभियान के तहत  भारत स्काउट गाइड परिषद सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘लेट्स यंग ग्रो यूथ क्लब’ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी मिर्त्युजय कुमार उर्फ भोला जी, भारत स्काउट के जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार, समाजसेवी विक्रम कुमार एवं काको प्रखंड के एनवाईवी शुभम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विक्रम कुमार ने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों को आत्मसात कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार और अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं को देश की एकता, अखंडता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

युवा क्लब के सदस्यों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और योगदान पर आधारित गीत एवं वक्तव्य प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

अंत में मुख्य अतिथि मिर्त्युजय कुमार उर्फ भोला जी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा,
“युवा ही देश का भविष्य हैं। हमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाना चाहिए।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, स्काउट गाइड के सदस्य व समाजसेवी शामिल रहे।

#MyBharatJehanabad #ShyamaPrasadMukherjee125thJayanti #YouthProgram #Patriotism #JehanabadNews

JehanabadNews: Dr. Shyama Prasad Mukherjee’s 125th birth anniversary was celebrated with great pomp under ‘My India’

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News