DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: स्वामी सहजानंद पुस्तकालय में विचार गोष्ठी आयोजित, किसान आंदोलन में स्वामी सहजानंद सरस्वती के योगदान पर हुई चर्चा

जहानाबाद। स्वामी सहजानंद पुस्तकालय सभागार में   “किसान आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम के परिप्रेक्ष्य में स्वामी सहजानंद सरस्वती” विषय पर एक विचार गोष्ठी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार ने किया।

गोष्ठी में चिंतक, विचारक एवं लेखक राघव शरण शर्मा, संग्रहालय के कार्यकारी सचिव गिरिजा बाबू, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राहुल राज आर्यन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम के मार्गदर्शक राजकिशोर शर्मा, रामकृष्ण परमहंस विद्यालय के निदेशक भोला बाबू तथा रामजीवन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए स्वामी सहजानंद सरस्वती के किसान आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती न केवल एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि एक प्रखर समाज सुधारक और जन नेता भी थे। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनके नेतृत्व में अनेक किसान आंदोलन सफलतापूर्वक संचालित हुए।

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और किसानों के हक एवं अधिकारों की लड़ाई में उनकी प्रेरणा बेहद जरूरी है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र सत्यप्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता बालाजी, जयप्रकाश, चितरंजन चैनपुरा, अनिल कुमार, रवि समेत कई गणमान्य नागरिक एवं श्रोता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वामी सहजानंद सरस्वती के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

Jehanabad News: Seminar organized at Swami Sahajanand Library, discussion on the contribution of Swami Sahajanand Saraswati in the farmers’ movement

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News