
जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां एक युवक घर से दूर्गा पूजा (दशहरा) देखने घर से निकला था पर॑तु घर वापस नहीं लौटा। आज ज्योंहि परिजनों को शव मिलने की सुचना मिली, घर में चित्कार मच गया। परिजनों का रो कर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि काको थाना क्षेत्र के ग्राम भरथुआ निवासी स॑जीत कुमार विजयादशमी के दिन घर से मेला देखने निकला था लेकिन देर रात्री जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को पटना गया रेल खंड पर नदौल के समीप पुलिस को एक अज्ञात शव होने की सुचना प्राप्त हुई। जहानाबाद रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद भी जब शव को पहचान नहीं हुई तो कानूनी रूप से तय अवधि के लिए शव को पोस्टमार्टम घर मे हीं सुरक्षित रखा गया।
वहीं खोजबीन कर रहे स॑जीत कुमार के परिजनों को जब एक अज्ञात शव की जानकारी मिली तो वे फौरन इसकी जांच करने जहानाबाद के पोस्टमार्टम घर मे पहुंचे, वहां पहुंचते ही संजीत के परिजनों ने शव की पहचान लापता संजीत के रूप में की।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि स॑जीत दुर्गा पूजा के दिन मेला घूमने के उद्देश्य से घर से निकला,घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन करने लगे,आज ज्योंहि अज्ञात शव की सुचना मिली तो जहानाबाद पोस्टमार्टम घर आकर शव को पहचान किया। वही उन्होंने बताया कि गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रस॑ग की बात कहते हुए, लड़की के परिजनों पर हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेक देने की बात कही गई। परिजनों ने लड़की के परिजनों पर संजीत की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से इसकी जांच कर करवाई करने की मांग की है।
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका:
मृतक के भाई कुंदन कुमार ने बताया कि गांव की एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद संजीत घर से भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद परिवार को पता चला कि एक अज्ञात शव पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है, जो संजीत का निकला। परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पकड़कर हत्या की और शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












