DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: जिले के सभी प्रखंडों में मनाया जा रहा है विश्व हाथ धुलाई महोत्सव

Jehanabad: World Hand Washing Festival is being celebrated in all the blocks of the district.

जहानाबाद उप विकास आयुक्त धनन्जय कुमार के निर्देशानुसार 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विश्व हाथ धुलाई महोत्सव मनाया जा रहा है। इस गतिविधि के माध्यम से साबुन से हाथ धोने के महत्व के बार में समुदाय को जागृत किया जा रहा है कि विश्व हाथ धुलाई दिवस एक वैश्विक दिवस है, जो बीमारियों से बचाव और जीवन बचाने के लिए साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया को एक आसान और प्रभावी तरीके को बढ़ावा देता है। इसके माध्यम से यह बताया जा रहा है कि कीटाणु गंदे हाथों के माध्यम से बड़े आसानी से हमारे शरीर में प्रवेश कर हमे विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संक्रमित कर सकते हैं । छोटे बच्चों में होने वाली बीमारियों में डायरिया ऐसी ही एक प्रमुख जानलेवा बीमारी है, जिससे केवल साबुन और पानी से हाथ धो कर ही काफी हद तक दूर किया जा सकता है । इसलिए ये महत्त्वपूर्ण है कि शौच के बाद , खाना खाने से पहले और किसी संक्रमित सतह को छूने के उपरांत निश्चित रूप से साबुन से हाथ धोना चाहिए । सभी जीविका दीदियों के माध्यम से साबुन से हाथ धोने का प्रदर्शन करते हुए एक – एक घर तक स्वच्छ रहने केके संदेश दिया जाना है तथा सभी विद्यालयों में छात्र , छात्राओं के द्वारा भी इस गतिविधि को किया जाना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंच पाए ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News