
जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी.पटना – गया रेलखंड पर जहानाबाद स्टेशन से दक्षिण गौतम बुद्ध स्कूल के आसपास विशुनगंज मुहल्ले में रविवार की शाम गया से पटना की ओर जा रही पसेंजर ट्रेन से कटकर एक 30 वर्षीय महिला की जान चली गई। शव की पहचान अभी नहीं हुई है। रेल थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
यूडी केस दर्ज कर शव की पहचान करने की कार्रवाई की जाएगी। 72 घंटे तक पहचान के लिए शव को रखा जाएगा। बताया जाता है कि ट्रेन के गुजरने के दौरान दुर्घटनावश वह ट्रेन की चपेट में आ गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी। देखते ही देखते कई लोगों की भीड़ लग गई लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। मृतक के पास से वैसे कोई कागजात नहीं मिले हैं जिससे उसकी पहचान की जा सके। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












