DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद मटका फोड़ कार्यक्रम में हिंसा: पुलिस लाठीचार्ज, पथराव में कई घायल

Jehanabad News: जहानाबाद मटका फोड़ कार्यक्रम में हिंसा: पुलिस लाठीचार्ज, पथराव में कई घायल
Jehanabad Violence During Matka Phod Event: Police Lathi Charge, Stone Pelting Injures Several

जहानाबाद, बिहार: होली के बाद हर साल आयोजित होने वाले मटका फोड़ कार्यक्रम में इस बार हिंसा भड़क गई। रविवार शाम को शुरू हुई बहस ने उग्र रूप ले लिया और स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति बेकाबू होते ही पुलिस पर पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

🔹 जहानाबाद हिंसा के मुख्य बिंदु

  • मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान विवाद, हिंसा में बदला
  • पुलिस पर पथराव, कई लोग घायल
  • स्थिति संभालने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

जहानाबाद, बिहार: हर साल होली के बाद आयोजित होने वाले मटका फोड़ कार्यक्रम में रविवार शाम को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के बीच आपस में कहासुनी हो गई, जो देखते देखते बाद में हिंसक झड़प के रूप में बदल गई। मौजूदा हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। इस क्रम में भीड़ और पुलिस के बीच तनाव काफी बढ़ गया और स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Digital Women Trust

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसडीपीओ एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश करने में जुट गए। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने खुद हालात का जायजा लिया और पूरी घटना की तकनीकी जांच के आदेश दिए।

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से जुटाए जा रहे साक्ष्य

इस घटना पर जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो साक्ष्यों के माध्यम से जांच की जा रही है। आरोपियों का पता चलने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा, पुलिस कर रही छापेमारी

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर छापेमारी कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल स्थानीय पुलिस इस इलाके में कड़ी मुस्तैदी से निगरानी कर रही है। अभी जिले में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील की है।

जहानाबाद हिंसा, मटका फोड़ विवाद, बिहार पुलिस लाठीचार्ज, पथराव की खबर, बिहार क्राइम अपडेट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़