DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: जिले में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, हिट एंड रन का सामने आया नया मामला

जहानाबाद:जिले में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, हिट एंड रन का सामने आया नया मामला
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionLevel: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 39;

जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन के चलते हो रही दुर्घटनाओं का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हिट एंड रन, तेज रफ्तार वाहन और अनियंत्रित वाहन के चलते कोई न कोई दुर्घटना जरूर होती है।

ताजा मामला परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरीया का हैं। जहां एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार वहां से फरार हो गया। व्यक्ति की पहचान सिकरिया निवासी महेश शर्मा के रूप में हुई है।

Digital Women Trust

मिली जानकारी के अनुसार महेश शर्मा अपने किसी निजी काम से गये थे, और जब वह अपने घर लौट रहे थे तभी किसी वाहन के चपेट में आ गये। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन सवार उन्हें सड़क पर छोड़ फरार हो गया। जब स्थानीय लोगों की नजर सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति पर गयी तब उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उनके परिजनों को दी और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्रार्थमिक उपचार के उपरांत उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया।

वहीं ग्रामीण च॑दन कुमार ने बताया कि हमलोगो को किसी ने मोबाइल से सूचना दी कि महेश शर्मा बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरे हुए हैं। हम सभी जल्दी से वहां पहुंचे और तत्काल उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल ले कर आये जहां डॉक्टरों ने पी एम सी एच रेफर कर दिया।

यहां आपको बता दें कि बिहार में होने वाले सड़क हादसे में 78 फीसदी मौत निश्चित मानी जाती है। जिसका मतलब अगर साधारण भाषा मे समझा जाये तो बिहार में अगर 100 सड़क दुर्घटनाएं 100 होती हैं उसमें से 78 लोगों की मौत हो जाती है। सड़क दुर्घटना में हो रही मौत के मामले में बिहार देश में दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर मिजोरम है जहां सड़क हादसों में 80% हादसों में मौत होती है। भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए 2022 के आंकड़ों को देखें तो बिहार में हर तीसरे मिनट सड़क हादसा में एक व्यक्ति अपनी जान गवाता है। वहीं 2022 के आंकड़ों की बात करें तो उस वर्ष सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 8900 थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़