DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: विनयन आश्रम में विधायक और अधिकारियों के समक्ष हुई जनसुनवाई

जहानाबाद: विनयन आश्रम में विधायक और अधिकारियों के समक्ष हुई जनसुनवाई
IMG-20241008-WA0185
Jehanabad: Public hearing held in front of MLA and officials at Vinayan Ashram.

आम आवाम की खुशहाली पहली प्राथमिकता – सतीश कुमार

कई मामलों को मौके पर हुआ समाधान

Digital Women Trust

जहानाबाद काको प्रखंड क्षेत्र के विनयन आश्रम नवादा में मंगलवार को प्रशासन द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कई मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरिन भूमि सर्वे, राशन कार्ड, आवास योजना समेत कई मामले आए। जिसकी सुनवाई मौजूद अधिकारियों द्वारा किया गया। मौके पर विधायक सतीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश, अंचलाधिकारी मोहम्मद नौशाद, डीपीआरओ रुतल कुमार, ऐमोओ अमरजीत कुमार, जनमुक्ति के महासचिव हरीलाल प्रसाद सिंह, संत प्रसाद, उप मुखिया सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की जानकारी पहले से ही पंचायत को लोगों को दी गई थी। जिसके कारण लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे हुए थे। मौके पर अधिकारियों ने समस्याओं के निदान की दिशा में कई सुझाव दीजिए, तो कई समस्याएं ऑन द स्पॉट निष्पादित कर दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सतीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की लोगों की खुशहाली ही मेरी पहली प्राथमिकता है और मैं लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सजग हूं। इस मौके पर मौजूद बीडीओ लोक प्रकाश ने कहा कि प्रशासन लोगों के समस्याओं के समाधान को तत्पर है और किसी तरह की परेशानी होने पर लोग सीधे संपर्क करें। इस कार्यक्रम को लेकर पंचायत के जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा था। लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से हम लोग कार्यालय का चक्कर लगाने से बच जाते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़