DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन और चित्रकला में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Jehanabad News: युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन और चित्रकला में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
InShot_20261031_101610109

कला एवं संस्कृति मंत्री ने किया जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन, डीएम ने युवाओं से नशे से दूर रहकर रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की

जहानाबाद। स्थानीय अब्दुल बारी नगर भवन में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवा प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Digital Women Trust

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि युवा देश की नींव और उज्ज्वल भविष्य के आधार हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर शिक्षा, कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी ध्यान देना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल सके।

वहीं, जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का बेहतर मंच है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद, कला और रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

युवा उत्सव के पहले दिन चार विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अब्दुल बारी नगर भवन में समूह लोकगीत और समूह लोकनृत्य की प्रतियोगिता हुई, जबकि खेल भवन में कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित युवाओं को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 और 31 अक्टूबर को किया जा रहा है। यहां चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा, जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता एवं धीरज कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) अनिल कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी, कर्मी और युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।

Jehanabad News: Youth showcase their talent in folk songs, folk dances, poetry writing, and painting at the Youth Festival.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़