DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शराबबंदी कानून का उल्लंघन, पुलिस की छापेमारी में 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Jehanabad News: शराबबंदी कानून का उल्लंघन, पुलिस की छापेमारी में 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
IMG_20250823_173657

जहानाबाद कहा जाता है कि “कानून के हाथ बड़े होते हैं और इससे कोई बच नहीं सकता”। यह कहावत जहानाबाद में एक बार फिर सच साबित हुई। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद कई लोग अब भी गैरकानूनी तरीके से शराब की तस्करी और बिक्री में लिप्त हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस ने देवरिया इलाके में स्थित एक घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और कारोबारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब की बोतलों को जप्त कर लिया है और घर को सील कर दिया है।

Digital Women Trust

फिलहाल पुलिस घर मालिक की तलाश कर रही है और उसके खिलाफ पूछताछ एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य में शराबबंदी लागू कर रखी है, बावजूद इसके आए दिन जहानाबाद समेत कई जिलों में शराब की तस्करी और अवैध कारोबार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि शराबबंदी कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Jehanabad News: Violation of prohibition law, 94 bottles of English liquor recovered in police raid

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़