DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

Jehanabad News: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
InShot_20250314_204557158

जहानाबाद के कनौदी बाईपास के पास स्थित हाईवे रेस्टोरेंट के नजदीक एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

हादसे में एक महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में गहरी चोट लगने के कारण पेट फट गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोरोना थाना के ASI शाहनवाज खान और थाना प्रभारी पवन कुमार दास मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Digital Women Trust

थाना प्रभारी पवन कुमार दास ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस की टीम पूरी तरह से गश्त पर थी। जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।

गंभीर रूप से घायल खुशबू कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़