DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

Jehanabad News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती
IMG_20251123_201428

जहानाबाद।  जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लखावर गांव निवासी जितेंद्र यादव और बिहारशरीफ के डेगपुरा निवासी विनय उर्फ गुड्डू सिंह शामिल हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना जहानाबाद–घोसी मुख्य सड़क के काजी सराय गांव के समीप हुई। पैदल घर जा रहे जितेंद्र यादव को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Digital Women Trust

दूसरी घटना नेशनल हाईवे–33 पर काको के पास हुई। डेगपुरा निवासी विनय उर्फ गुड्डू सिंह अपनी बुलेट से ससुराल, कुर्था के सच्चई मठिया जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रोशनी वाली गाड़ी के चकमा देने से उनकी बुलेट अचानक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद एक टेम्पू चालक ने मानवता दिखाते हुए तुरंत गुड्डू सिंह को सदर अस्पताल पहुँचा कर भर्ती कराया। काको थाना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। गुड्डू सिंह का इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहनों की पहचान के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Jehanabad News: Two injured in two separate road accidents, both admitted to Sadar Hospital

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़