DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प।

Jehanabad News: विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प।
InShot_20260605_164456066

जहानाबाद, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विकास कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्राधिकार कर्मियों, पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) के पदाधिकारियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। यदि हम सभी एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लें, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का भी दिन है। पृथ्वी हमें स्वच्छ हवा, जल और भोजन सहित जीवन की अनेक आवश्यकताएं प्रदान करती है, लेकिन मानव अपनी सुविधाओं और स्वार्थ के कारण लगातार प्रकृति का दोहन कर रहा है। पेड़ों की कटाई, बढ़ता प्रदूषण और कचरे का अंबार पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं।

उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने की अपील की। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” रही। कार्यक्रम में वन विभाग की रेंजर रितु पर्णा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सतीश कुमार देव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार शर्मा, नीरज कुमार, संजय कुमार सिन्हा, अनायत करीम, सैयद कमरुल हसन रिजवी, निहारिका एवं पुष्पांजलि कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेंद्र कुमार शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अदिति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आरभ जैन, मुंसिफ अंकित राजन, न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ, सुगम कुमारी, अग्रिमा शर्मा, मनीष कुमार, चित्रा कुंदन, दिलीप कुमार, अभिषेक सिंह एवं अंशु रानी सहित बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, प्राधिकार कर्मी एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Tree plantation took place in the civil court premises on World Environment Day, a pledge was taken to protect the environment.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़