DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भाजपा तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति करती है : गुरु प्रकाश

Jehanabad News: भाजपा तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति करती है : गुरु प्रकाश
IMG_20250705_151933

जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने जिला अतिथि गृह, जहानाबाद में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अपने बेबाक अंदाज में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती, बल्कि संतुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर वर्ग तक विकास और सम्मान पहुंचाना है।
गुरु प्रकाश ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर विपक्ष राजनीति कर रहा है, उन सभी मुद्दों पर भाजपा सरकारों ने धरातल पर काम कर दिखाया है। उन्होंने कहा, “सामाजिक न्याय केवल नारों से नहीं, बल्कि कार्य से साकार होता है और भाजपा सरकारें इसी मूलमंत्र पर लगातार काम कर रही हैं।”
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए गठबंधन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर विकास, स्थायित्व और सुशासन के लिए एनडीए को प्रचंड बहुमत देगी।
प्रेस वार्ता में भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल आत्मविश्वास से भरा हुआ नजर आया।

Jehanabad News: BJP does not do politics of appeasement, but politics of satisfaction: Guru Prakash

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़