DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ तहफ़्फुज़-ए-औक़ाफ़ कॉन्फ्रेंस का आयोजन, विधायक सुदय यादव ने कहा – वक़्फ़ संपत्ति समाज की अमानत

Jehanabad News: वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ तहफ़्फुज़-ए-औक़ाफ़ कॉन्फ्रेंस का आयोजन, विधायक सुदय यादव ने कहा – वक़्फ़ संपत्ति समाज की अमानत
IMG_20250517_151317

जहानाबाद देशभर में वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ चल रहे विरोध के क्रम में शनिवार को जहानाबाद में तहफ़्फुज़-ए-औक़ाफ़ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न मिल्ली संगठनों की संयुक्त पहल पर संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक नेताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वक़्फ़ संपत्तियों की रक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को समुदाय की संपत्ति पर सरकारी हस्तक्षेप बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है और इससे सामाजिक असंतुलन व अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Digital Women Trust

इस अवसर पर जहानाबाद के विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सभा को संबोधित करते हुए कहा, “वक़्फ़ संपत्तियाँ किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अमानत हैं। इनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार को इस अधिनियम पर पुनर्विचार करना चाहिए।”

विधायक सुदय यादव ने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में ज़ोर-शोर से उठाएंगे और संविधान के अनुरूप वक़्फ़ संपत्तियों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

कॉन्फ्रेंस के अंत में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि केंद्र सरकार ने इस अधिनियम को वापस नहीं लिया, तो राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जनांदोलन को और तेज किया जाएगा। आयोजकों ने शांति और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करते रहने की अपील की।

यह कार्यक्रम सांप्रदायिक सौहार्द, अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Jehanabad News: Tahaffuz-e-Auqaf Conference organized against Waqf Amendment Act 2025, MLA Suday Yadav said – Waqf property is a trust of the society

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़