DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महिला सशक्तिकरण को लेकर “महिला संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन

Jehanabad News: महिला सशक्तिकरण को लेकर "महिला संवाद" कार्यक्रम का सफल आयोजन
IMG-20250421-WA0003

जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के सभी सात प्रखंडों में स्थित 14 ग्राम संगठनों में “महिला संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनकर उन्हें आगे की योजनाओं में शामिल करना था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से प्राप्त लाभों के अनुभव साझा किए। साथ ही, अपने गाँव और परिवार से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करते हुए अपनी अपेक्षाएं भी सामने रखीं। महिलाओं ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के कारण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

Digital Women Trust

“महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन जीविका द्वारा संचालित ग्राम संगठनों में किया गया। आयोजन दो पालियों में हुआ — प्रथम पाली (सुबह) में 7 ग्राम संगठनों में और द्वितीय पाली (शाम) में अन्य 7 ग्राम संगठनों में संवाद आयोजित किया गया।

इस संवाद कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं। खास बात यह रही कि सभी महिलाओं ने समाज, गाँव और राज्य के विकास को लेकर खुलकर विचार साझा किए।

महिला संवाद से प्राप्त सुझावों और आकांक्षाओं को एक मोबाइल एप के माध्यम से संकलित किया जा रहा है, ताकि नीति निर्धारण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में इनका समुचित उपयोग हो सके।

गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह “महिला संवाद” कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ है और 16 जून 2025 तक चलेगा। जहानाबाद जिले के कुल 924 ग्राम संगठनों में निर्धारित तिथियों के अनुसार यह संवाद आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। विभिन्न विषयों पर चर्चा कर महिलाओं के विचार और सुझावों को संकलित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक और जीविका कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

Jehanabad News: Successful organization of “Mahila Samvad” program on women empowerment

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़