DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 10 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 77 लोगों ने रखीं समस्याएं, 25 का मौके पर हुआ समाधान

Jehanabad News: 10 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 77 लोगों ने रखीं समस्याएं, 25 का मौके पर हुआ समाधान
InShot_20261118_085813463

शेष 52 आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश, सहयोग पोर्टल पर अपलोड होंगे सभी आवेदन

जहानाबाद। आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले की 10 पंचायतों में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। सभी शिविरों को मिलाकर कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष 52 आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को अधिकतम 30 दिनों की समयसीमा दी गई है।

Digital Women Trust

जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अलग-अलग पंचायतों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। हुलासगंज प्रखंड की बौरी पंचायत में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया, जहां 11 आवेदन प्राप्त हुए। मोदनगंज प्रखंड की देवरा पंचायत में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सात आवेदन आए, जिनमें छह का निष्पादन किया गया।

रतनी फरीदपुर प्रखंड की पण्डौल पंचायत में अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में चार आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दो का समाधान किया गया। इसी प्रखंड की नारायणपुर पंचायत में भूमि सुधार उप समाहर्ता अमु अमला की अध्यक्षता में पांच आवेदन मिले। जहानाबाद सदर प्रखंड की गोनवां पंचायत में संयुक्त सचिव, विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय की अध्यक्षता में पांच आवेदन प्राप्त हुए।

मखदुमपुर प्रखंड की बेलाविर्रा पंचायत में अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सबसे अधिक 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सात का निष्पादन किया गया। मकरपुर पंचायत में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी चन्द्र किशोर सिंह की अध्यक्षता में 11 आवेदन आए, जिनमें पांच का समाधान किया गया। वहीं, पूर्वी सरेन पंचायत में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आकांक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में एक आवेदन प्राप्त हुआ।

काको प्रखंड की बारा पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पांच आवेदन प्राप्त हुए और सभी पांचों का निष्पादन कर दिया गया। घोषी प्रखंड की परावन पंचायत में निपुन कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सात आवेदन प्राप्त हुए।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। साथ ही शेष आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अपने पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी समस्याओं एवं जरूरतों से संबंधित आवेदन देकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Jehanabad News: Support camps held across 10 panchayats; 77 people presented their issues, with 25 resolved on the spot.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़