DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:काको नगर पंचायत ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली

Jehanabad News:काको नगर पंचायत ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली
IMG-20250420-WA0026

जहानाबाद काको नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशन में नगर कार्यालय प्रांगण से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली को मुख्य पार्षद राहुल रंजन, उप मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से रवाना किया।

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही काको को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक स्वच्छता के प्रत्येक पहलू पर ध्यान देगा, तो काको नगर पंचायत न केवल बिहार में बल्कि पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है।

Digital Women Trust

रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया और जागरूक किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जनता के सहयोग से वह स्वच्छ और सुंदर काको का निर्माण सुनिश्चित करेंगी।

इस रैली में नगर पंचायत के नागरिकों के साथ-साथ सभी वार्ड पार्षद भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिससे पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़